विहिप के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश चौहान का निधन.

12 May 2024 15:46:52
 
ब्रिजेश चौहान
 
भोपाल। मध्यभारत प्रांत के विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत के प्रचार प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान के पिता बृजेश चौहान का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह विहिप के साथ ही मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के पालक भी रहे.
 
उनके निधन पर विहिप के प्रांत मंत्री राजेश जैन ने शोक व्यक्त किया है, और उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व ही उनके निवास पर उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने गया था, तब ऐसा पता नहीं था, कि वह इतने जल्दी हम-सबको छोड़कर चले जाएंगे। उनका अचानक जाना संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह काम करने की शैली और कार्यकर्ता निर्माण की कला में निपुण थे। उनके निधन पर विहिप समेत कई अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Powered By Sangraha 9.0